Rewa News: नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 1320 शीशी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 1320 शीशी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 1320 शीशी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के अतरैला थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई. जब्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल करीब 12 लाख रुपए कीमत का वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है.

Smuggler caught with intoxicating syrup in Rewa

उत्तर प्रदेश से उमरिया ले जा रहे थे खेप

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीली कफ सिरप की खेप लेकर उमरिया जिले के नौरोजाबाद जा रहे थे. इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर अतरैला पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया. तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया.

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमकार सिंह उर्फ पिंटू राठौर पिता ध्यानी सिंह, निवासी बेरहदा, उमरिया और लखन यादव पिता लालू प्रसाद, निवासी बरही, नौरोजाबाद, उमरिया के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ओमकार सिंह उर्फ पिंटू राठौर के खिलाफ पहले से करीब 50 अपराध दर्ज हैं. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में पुलिस

पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे नौरोजाबाद में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था. इसके अलावा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि बरामद खेप के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसके बारे में आरोपियों से पूछताछ के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है.

एडिशनल एसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अतरैला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1320 शीशी नशीली कफ सिरप और करीब 12 लाख रुपए कीमत का वाहन जब्त किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ कर नशीली कफ सिरप की सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: दुआरी में इसरार की हत्या का खुलासा, दोस्त आशीष कोल गिरफ्तार, प्रेम विवाद बना वजह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें