Rewa News: रीवा गायत्री हॉल के सामने शादी में बवाल, बीच सड़क पर दो गुटों में हिंसक झड़प

Rewa News: रीवा गायत्री हॉल के सामने शादी में बवाल, बीच सड़क पर दो गुटों में हिंसक झड़प

Rewa News: रीवा गायत्री हॉल के सामने शादी में बवाल, बीच सड़क पर दो गुटों में हिंसक झड़प

Rewa News: रीवा शहर के गायत्री हॉल के सामने बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े झगड़े और मारपीट में बदल गई।

सड़क पर उतरी भीड़

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर आ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर घटना

हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना सिविल लाइन थाने से मात्र लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, मारपीट के दौरान मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना का वीडियो वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव और मारपीट में युवक गंभीर घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें