Rewa News: रीवा में 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rewa News: रीवा में 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rewa News: रीवा में 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rewa News: रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति की मौत के करीब 20 दिन बाद प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसकी कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

बिना पोस्टमार्टम कर दिया था दफन

जानकारी के अनुसार, कुठुलिया मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद लुकमान की 9 और 10 जुलाई की दरमियानी रात अचानक मौत हो गई थी. उस समय परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया और उनके पैतृक गांव बैकुण्ठपुर के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मौत के करीब 20 दिन बाद परिजन बिछिया थाने पहुंचे और लुकमान की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. परिवार का कहना है कि अब उन्हें आशंका है कि मौत स्वाभाविक नहीं थी और इसके पीछे कोई आपराधिक कारण हो सकता है. इसी आधार पर उन्होंने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया.

एसडीएम की अनुमति के बाद हुई कार्रवाई

बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि परिजनों के आवेदन के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. एसडीएम की अनुमति मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बैकुण्ठपुर कब्रिस्तान में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा

मृतक के भाई मोहम्मद दाऊद ने बताया कि परिवार को मौत पर गंभीर संदेह है, हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं लगाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. यदि रिपोर्ट में किसी आपराधिक तथ्य की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के गुढ़ में शराब दुकान का घेराव, ग्रामीणों का प्रदर्शन, 15 दिन में नहीं हटी तो आमरण अनशन की चेतावनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें