Rewa News: रीवा में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

Rewa News: रीवा में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

Rewa News: रीवा में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

Rewa News: रीवा शहर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पदमधर कॉलोनी, ढेकहा स्थित श्री सिद्धिविनायक ज्वेलर्स की दुकान में देर रात अज्ञात चोर शटर तोड़कर अंदर घुसा और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

शटर तोड़कर दुकान में घुसा चोर

जानकारी के अनुसार, देर रात चोर ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उसने शोकेस का कांच तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटे और मौके से फरार हो गया. सुबह जब दुकान संचालक पहुंचे तो शटर टूटा मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में एक संदिग्ध युवक दुकान में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है.

स्टॉक मिलान के बाद होगा नुकसान का खुलासा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरी गए सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक नुकसान का पता दुकान में रखे स्टॉक के मिलान के बाद ही सामने आएगा, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

सीमावर्ती थानों की भी ली जा रही मदद

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. साथ ही सीमावर्ती चोरहटा थाना पुलिस की भी मदद ली जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया जा सके.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें