Rewa News: मूसल से हमला कर पत्नी और बेटी की हत्या, जमीन विवाद में डबल मर्डर से सनसनी

Rewa News: मूसल से हमला कर पत्नी और बेटी की हत्या, जमीन विवाद में डबल मर्डर से सनसनी

Rewa News: मूसल से हमला कर पत्नी और बेटी की हत्या, जमीन विवाद में डबल मर्डर से सनसनी

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. घटना कोठी गांव की बताई जा रही है, जहां आरोपी ने मूसल से दोनों पर हमला किया. हमले में पत्नी सुनैना मिश्रा और बेटी खुशी मिश्रा की मौत हो गई. वारदात के बाद घर में खून बिखरा मिला और घटना की सूचना मिलने पर बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची.

विवाद के बाद पत्नी और बेटी पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1 बजे रविशंकर मिश्रा अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ था. इसी दौरान जमीन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोपी ने अपने भाई को फोन कर घर में विवाद होने की जानकारी दी और मौके पर आने के लिए कहा. भाई के नहीं पहुंचने के बाद आरोपी ने पहले पत्नी पर मूसल से हमला किया और फिर बेटी खुशी को भी निशाना बनाया.

हमले में दोनों की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोनों पर लगातार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी रातभर शवों के साथ घर में ही मौजूद रहा. परिजनों के मुताबिक, रविशंकर मिश्रा की छह बेटियां हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है. तीन बेटियां भोपाल में और एक बेटी मऊगंज के देवतालाब में रहती है, जबकि खुशी रीवा में ही रह रही थी और उसकी शादी नहीं हुई थी.

पुलिस ने आरोपी को रात में ही पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी रविशंकर मिश्रा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल किया गया मूसल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

हत्या की वजह और घटनाक्रम की जांच जारी

पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से पहले हुए विवाद और हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है. दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में भी सनसनी फैल गई है. पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और आरोपी के बयान के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: जच्चा-बच्चा की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठे सवाल, अस्पताल रिकॉर्ड भी नहीं मिला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें