Rewa News: रीवा पुलिस का अनोखा एंटी ड्रग अभियान, खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख

Rewa News: रीवा पुलिस का अनोखा एंटी ड्रग अभियान, खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख

Rewa News: रीवा पुलिस का अनोखा एंटी ड्रग अभियान, खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख

Rewa News: रीवा पुलिस जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रही है. अभियान के तहत कबड्डी, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

Dr Gurkaran Singh, IPS (@DrGurkaran) / Posts / X

खेल के मैदान से दिया नशामुक्ति का संदेश

प्रतियोगिताओं के दौरान पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “मैदान में आइए और मैदान का नशा करिए, नशे के मैदान में मत उतरिए.” उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाते हैं, इसलिए सभी को नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए.

31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

एसपी गुरुकरण सिंह ने बताया कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान 31 जुलाई तक जिलेभर में चलाया जाएगा. इसके बाद भी समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को लगातार सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके.

स्कूल, कॉलेज और गांवों में जागरूकता

पुलिस अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दे रही है. इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं, सामाजिक कार्यक्रमों और खेल आयोजनों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. पुलिस का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है.

कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी फोकस

रीवा पुलिस का कहना है कि केवल अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है. स्थायी समाधान के लिए युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है. इसी सोच के साथ पुलिस कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पर भी बराबर ध्यान दे रही है, रीवा पहले नशीली कफ सिरप और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर चर्चा में रहा है. ऐसे में पुलिस का यह अभियान युवाओं को सही दिशा देने और जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवैध शराब बिक्री का आरोप, रतहरा समेत तीन इलाकों के लोगों ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें