Rewa News: रीवा में ऑटो से 50 हजार की चोरी, पुलिस ने 36 घंटे में पकड़े 3 आरोपी

Rewa News: रीवा में ऑटो से 50 हजार की चोरी, पुलिस ने 36 घंटे में पकड़े 3 आरोपी

Rewa News: रीवा में ऑटो से 50 हजार की चोरी, पुलिस ने 36 घंटे में पकड़े 3 आरोपी

Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में ऑटो सवार यात्री के 50 हजार रुपए चोरी होने के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर खुलासा किया है, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों के पास से चोरी की रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है.

बैंक जाने के दौरान गायब हुए रुपए

पुलिस के मुताबिक, मऊगंज जिले के फोड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय यज्ञनारायण सिंह 3 अगस्त को बैंक की किस्त जमा करने रीवा पहुंचे थे, न्यू बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर समान तिराहा जा रहे थे, इसी दौरान उनके पास 50 हजार रुपए थे और बगल की सीट पर एक युवक बैठा था, बैंक के सामने उतरने के बाद उन्हें रुपए गायब होने की जानकारी हुई.

CCTV और मुखबिर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद समान थाना पुलिस ने टीम बनाकर इलाके के CCTV फुटेज की जांच की, इसके साथ साइबर सेल और मुखबिरों से मिली जानकारी को भी जोड़ा गया, जांच के दौरान राहुल उर्फ मेराज, लक्की उर्फ पिंस साकेत और प्रदीप कुशवाहा के नाम सामने आए, पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया.

18 हजार रुपए और ऑटो बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने यात्री से रुपए चोरी करने की बात स्वीकार की, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 18 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं, इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है.

दो आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार राहुल उर्फ मेराज के खिलाफ रीवा जिले के अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज हैं, वहीं लक्की उर्फ पिंस साकेत पर 7 अपराध पंजीबद्ध बताए गए हैं, फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी रकम समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें : National News: FSSAI के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक, अब 100% दावे वाले डाबर प्रोडक्ट बिक सकेंगे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें