Rewa News: सिलपरा डैम में लापता सेना के जवान की खोज जारी, सर्च ऑपरेशन के बीच नहर में गिरी महिला को बचाया गया

Rewa News: सिलपरा डैम में लापता सेना के जवान की खोज जारी, सर्च ऑपरेशन के बीच नहर में गिरी महिला को बचाया गया

Rewa News: सिलपरा डैम में लापता सेना के जवान की खोज जारी, सर्च ऑपरेशन के बीच नहर में गिरी महिला को बचाया गया

Rewa News: रीवा जिले के बघवार गांव निवासी गौरव द्विवेदी (28) बुधवार सुबह अपने भाई-बहनों के साथ सिलपरा डैम घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। कुछ ही पलों में वे पानी में लापता हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक जवान का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

नहर में गिरी महिला

गुरुवार को सर्चिंग अभियान के दौरान एक और हादसा होते-होते बच गया। भटलो गांव निवासी , पार्वती देवी चिराहुला कॉलोनी से अपने गांव पैदल लौट रही थीं। सिलपरा नहर के पास अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वे पानी में गिर गईं, नहर में तेज बहाव होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद एसडीईआरएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

महिला को समय पर मिला इलाज

रेस्क्यू के बाद महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया और डायल-112 की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। समय रहते बचाव होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रशासनिक बयान

डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया कि सिलपरा डैम में डूबे सेना के जवान गौरव द्विवेदी की तलाश के लिए एसडीईआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। इसी दौरान नहर में गिरी महिला को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल जवान की तलाश अभियान जारी है।

लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रशासन और राहत दल पूरी सतर्कता के साथ डैम और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन के नतीजों पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें : MP News: श्रावण मास में बाबा महाकाल के भांग शृंगार के लिए आवेदन शुरू, चयन समिति तय करेगी तारीखें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें