CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी पहल! बासमती धान मिशन से बढ़ेगी आय, मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का फायदा
CG News: कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बासमती धान की खेती को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि शामिल हुए, मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए बासमती धान की खेती को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।
बासमती धान खेती को सरकारी प्रोत्साहन
सरकार की योजना है कि राज्य में बासमती धान की खेती को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। इसके लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां खेती को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार की जा रही है, जहां जलवायु और मिट्टी बासमती उत्पादन के लिए उपयुक्त है, कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने जानकारी दी कि इस योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी। प्रारंभिक चरण में चयनित क्षेत्रों में किसानों को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग
बैठक में बताया गया कि बासमती और सुगंधित चावल की अंतरराष्ट्रीय बाजारों, विशेषकर यूरोप में, भारी मांग है। सामान्य धान की तुलना में इसकी कीमत अधिक होने से किसानों को बेहतर आय प्राप्त होने की संभावना है, इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन ने राज्य सरकार को सहयोग का आश्वासन दिया है। फेडरेशन किसानों के लिए बायबैक व्यवस्था, विपणन सहायता और निर्यात सुविधा विकसित करने में मदद करेगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उत्पादन से लेकर निर्यात तक मजबूत सिस्टम
सरकार और एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात तक एक समन्वित प्रणाली विकसित की जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी, बासमती धान मिशन के सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख सुगंधित चावल उत्पादक राज्यों में शामिल हो सकता है। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: मनरेगा से जल संरक्षण का महाअभियान, रोजगार और आजीविका को मिली नई ताकत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
