Rewa News: रीवा कलेक्ट्रेट के पास तेज रफ्तार कार ने जैन धर्मगुरुओं को रौंदा, एक की मौत दो गंभीर घायल
Rewa News: रीवा कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर पैदल चल रही जैन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी, जिसमें श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई।
दो धर्मगुरु गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में उपसमिति माता (तमिलनाडु निवासी) और आरिका माता (जबलपुर निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना के बाद बीएस जामोद, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।
जैन समाज में आक्रोश
इस दर्दनाक घटना के बाद जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश फैल गया है। समाज के लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, रीवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, जबकि यह घटना शहर की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: रीवा के व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी, पन्ना में TI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
