Rewa News: रीवा के सोहागी पहाड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Rewa News: रीवा के सोहागी पहाड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Rewa News: रीवा के सोहागी पहाड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Rewa News: रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 स्थित सोहागी पहाड़ पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

ड्राइवर केबिन में फंसा रह गया

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि, एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, ट्रक चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला, मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त केबिन से ड्राइवर के शव को बाहर निकाला, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है.

हादसों की घाटी बना सोहागी पहाड़

सोहागी पहाड़ क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण यह इलाका एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, शुरुआती अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या गलत दिशा में वाहन चलाना हादसे का कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मऊगंज में 70 फीट गहरे कुएं से सफल रेस्क्यू, थाना प्रभारी ने खुद उतरकर बचाई गाय की जान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें