Rewa News: रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख रुपए का माल बरामद

Rewa News: रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख रुपए का माल बरामद

Rewa News: रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख रुपए का माल बरामद

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में चोरी की वारदातों की जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 23 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है. इसमें 110 ग्राम सोना, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 2 लाख रुपए नकद शामिल हैं. पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है.

लगातार चोरियों के बाद पुलिस ने बनाई टीमें

एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की थी. टीमों ने चोरी वाली जगहों और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई. पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों तक पहुंचने के साथ चोरी का सामान बरामद किया गया.

110 ग्राम सोना और दो वाहन बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद 110 ग्राम सोने की कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई गई है. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है, जिनकी कीमत करीब 1.50-1.50 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं, पुलिस ने सोने, दोनों वाहनों और नकदी सहित कुल बरामद माल की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का शहर में हुई चोरी की दूसरी वारदातों से भी कोई संबंध है या नहीं.

रीवा और मऊगंज के चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार साकेत (25) और सुरेश साकेत (28) शामिल हैं. दोनों ग्राम पचैया, थाना लौर, जिला मऊगंज के निवासी हैं. वहीं, सुनील सोनी (24) और अब्दुल रहीम (28) को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों रघुनाथगंज, थाना मनगवां, रीवा के निवासी बताए गए हैं, पुलिस की इस कार्रवाई में कोतवाली, सिविल लाइन, विश्वविद्यालय, समान, गुढ़ और चोरहटा थाने की टीमें शामिल रहीं. इनके साथ साइबर सेल की टीम ने भी जांच में सहयोग किया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नाली के अंदर मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख रुपए का माल बरामद”

Leave a Comment

और पढ़ें