Rewa News: सात थानों पर बढ़ा काम का दबाव, बढ़ती आबादी के बीच पुलिस बल बढ़ाने की मांग
Rewa News: रीवा शहर के सात प्रमुख थानों में पुलिस बल की कमी सामने आई है, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कोतवाली, सिविल लाइन, चोरहटा, विश्वविद्यालय, समान, बिछिया और अमहिया थानों में कुल 234 पुलिसकर्मी तैनात हैं, इन्हीं के भरोसे शहर की कानून व्यवस्था संभाली जा रही है.

सिविल लाइन में सबसे ज्यादा जवान
थाना स्तर पर देखें तो सिविल लाइन में सबसे अधिक 44 पुलिसकर्मी तैनात हैं, वहीं कोतवाली में 40, चोरहटा और समान में 36-36, बिछिया में 30, विश्वविद्यालय में 25 और अमहिया थाने में सबसे कम 23 पुलिसकर्मी उपलब्ध हैं, सातों थानों में 6 थाना प्रभारी, 16 उप निरीक्षक, 18 सहायक उप निरीक्षक, 63 मुंशी और 131 आरक्षक शहर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं, इतने सीमित स्टाफ के साथ पुलिस को कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं.

अपराध नियंत्रण के साथ अतिरिक्त ड्यूटी
पुलिस को अपराधों की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा गश्त, न्यायालय पेशी, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ती है, शहर में फायरिंग, हत्या, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाओं के बीच पुलिस पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, कम स्टाफ होने के कारण जांच, गश्त और त्वरित कार्रवाई प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है.
शहर विस्तार के साथ बल बढ़ाने की जरूरत
रीवा शहर के बढ़ते विस्तार और बदलते अपराधों को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है, पर्याप्त जवान होने से गश्त मजबूत होगी, शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई होगी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी, वर्तमान में सात प्रमुख थानों के 234 पुलिसकर्मी पूरे शहर की कानून व्यवस्था संभाल रहे हैं, बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता अब बड़ी चुनौती बनती जा रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: मनगवां में व्यापारी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
