Rewa News: मनगवां में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस जांच जारी
Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रकाश तिवारी ने खुद पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि देर रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन से उन्हें टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, प्रकाश तिवारी अपने समर्थकों के साथ मनगवां थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.

अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने का दावा
कांग्रेस नेता ने शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि अवैध गतिविधियों, भ्रष्टाचार और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार शिकायतें की हैं, जिसके चलते कुछ लोगों से विवाद होने की बात कही है, प्रकाश तिवारी का आरोप है कि घटना के समय एक काली फिल्म लगी और बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो तेज रफ्तार से उनकी ओर आई, उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने इसे सुनियोजित हमला बताया.
समर्थकों के साथ थाने पहुंचे नेता
घटना के बाद प्रकाश तिवारी अपने समर्थकों के साथ मनगवां थाने पहुंचे और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की, उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए जरूरी कदम उठाने की अपील की, मनगवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सात थानों पर बढ़ा काम का दबाव, बढ़ती आबादी के बीच पुलिस बल बढ़ाने की मांग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
