Rewa News: रीवा में थाने के अंदर युवक ने खाया जहर, ICU में भर्ती, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा में थाने के अंदर युवक ने खाया जहर, ICU में भर्ती, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा में थाने के अंदर युवक ने खाया जहर, ICU में भर्ती, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा जिले के चाकघाट थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

पूछताछ के दौरान उठाया बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पुष्पराज मांझी (25) निवासी ग्राम सेंगरवार सतपुड़ा के रूप में हुई है। उसे एक शिकायत के आधार पर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। युवक पर आरोप था कि वह अपनी कथित प्रेमिका की शादी के बाद भी उससे संपर्क कर रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी शिकायत के बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाया था।

ICU में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में ICU में उसका इलाज जारी है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस का पक्ष

थाना प्रभारी बालकेश सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवक को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने रिश्वत के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाहा की जमानत खारिज, अन्य आरोपियों ने भी दी अर्जी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें