Rewa News : यूट्यूबर मनीष पटेल की बढ़ीं मुश्किलें, चार बार खारिज हुई जमानत याचिका
Rewa News : ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष पटेल को राहत नहीं मिल रही है। जिला न्यायालय और हाईकोर्ट के बाद अब दो अन्य अदालतों ने भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही अब तक उसकी कुल चार जमानत याचिकाएं निरस्त हो चुकी हैं।

नहीं कर सकेंगे नई अपील
अदालतों द्वारा लगातार याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद अब मनीष पटेल अगले 20 दिनों तक हाईकोर्ट में दोबारा जमानत के लिए अपील नहीं कर सकेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालयों ने फिलहाल राहत देने से इनकार किया है, पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक युवती के साथ फोटो साझा कर की गई कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। इसी मामले में मनीष पटेल को गिरफ्तार किया गया था।
रीवा पुलिस अलर्ट मोड पर
मामले के बाद विंध्य क्षेत्र में सामाजिक तनाव की स्थिति को देखते हुए रीवा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को समय रहते रोका जा सके, मनीष पटेल के समर्थन में कुछ सामाजिक संगठनों और समूहों द्वारा सोशल मीडिया पर ‘रीवा चलो’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन को आशंका है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो सकती है। इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में जातीय वैमनस्य फैलाने वाले संदेश प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे संदेशों में सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार जैसी बातें साझा की जा रही हैं, जिन पर पुलिस की विशेष निगरानी है।
रीवा एसपी की सख्त चेतावनी
एसपी गुरुकरण सिंह ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बिना सत्यापन किसी भी फोटो, वीडियो या संदेश को आगे साझा न करें। पुलिस फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामले पर बंटी राय
जहां कुछ सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता इसे मनीष पटेल के खिलाफ साजिश बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई कानूनी जानकार और सामाजिक चिंतक पुलिस कार्रवाई को उचित ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर अधिक लोकप्रियता पाने के लिए कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
