Satna News: सतना में सीए के घर से 10 लाख के जेवर और नकदी पार, CCTV में दिखे 6 संदिग्ध
Satna News: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित भरहुत नगर में मंगलवार-बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज डागा के घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

दूसरे कमरे में सोए थे
जानकारी के मुताबिक घटना के समय पंकज डागा घर में अपनी वृद्ध मां के साथ अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मायके गए हुए थे। बुधवार रात मां की तबीयत खराब होने के कारण वह उनके कमरे में ही सो गए। सुबह जब वह अपने कमरे में पहुंचे तो अलमारी का लॉकर टूटा मिला और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

बाउंड्री फांदकर घर में घुसे बदमाश
बताया जा रहा है कि चोर रात करीब 1:10 बजे घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद पीछे की खिड़की की जाली तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज में नजर आए 6 संदिग्ध
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में 6 संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं। फुटेज में सभी आरोपी देर रात घर के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले से घर की रेकी की थी और परिवार के बाहर होने की जानकारी मिलने के बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : MP News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मध्यप्रदेश बंद, 41 हजार मेडिकल स्टोर्स पर ताले
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
