Satna News: रीवा हादसे के विरोध में सतना बंद जैसा माहौल, जैन समाज का बड़ा प्रदर्शन
Satna News: रीवा सड़क हादसे में दो जैन साध्वियों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे विंध्य क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सोमवार को सतना में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर घटना के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिलाएं और सर्व समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जीतू पटवारी भी जुलूस में हुए शामिल
प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत साध्वियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जुलूस पन्नीलाल चौक से शुरू होकर सिटी कोतवाली परिसर तक पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

संतों की सुरक्षा के लिए बनाई जाए नीति
जैन समाज और सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम राहुल सिलाडिया को ज्ञापन सौंपते हुए जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष नीति बनाने की मांग की। साथ ही रीवा हादसे की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने और साजिश की आशंका मिलने पर कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
CCTV में कैद हुई थी दर्दनाक घटना
गौरतलब है कि रीवा कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ्तार कार ने पैदल विहार कर रही तीन आर्यिका माताओं को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी चालक को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी का प्रकोप, नौतपा के बीच 44 डिग्री पहुंचा तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
