Sidhi News: सीधी के काशीहवा गांव में दर्दनाक हादसा, आग में जिंदा जले तीन मासूम बच्चे
Sidhi News: सीधी जिले के काशीहवा गांव में हुए दर्दनाक अग्निकांड में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और ₹20 हजार की तत्काल सहायता राशि प्रदान की। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को ₹18 लाख की आर्थिक मदद भी दी गई। प्रारंभिक जांच में बिजली तार की स्पार्किंग से आग लगने की बात सामने आई है।

शासन ने दिया सहायता का भरोसा
सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रविवार शाम प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री ने तत्काल ₹20 हजार की सहायता राशि दी।

मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹18 लाख की मदद
प्रभारी मंत्री ने मृतक तीनों बच्चों के नाम पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 6-6 लाख रुपए के हिसाब से कुल ₹18 लाख का सहायता चेक भी परिवार को सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
बिजली तार में स्पार्किंग से लगी आग
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1 बजे घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में स्पार्किंग हुई, जिससे कच्चे मकान में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। उस समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन मासूम बच्चे मौजूद थे।
माता-पिता घर पर नहीं थे मौजूद
घटना के समय बच्चों के पिता रामरतन साकेत मजदूरी के लिए सीधी शहर गए थे, जबकि मां राशन लेने दुकान गई थी। इसी दौरान आग लग गई और बच्चे अंदर फंस गए। ग्रामीणों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Satna News: रीवा हादसे के विरोध में सतना बंद जैसा माहौल, जैन समाज का बड़ा प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
