MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का हमला, बोले- संसद में हुआ घटनाक्रम निंदनीय

MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का हमला, बोले- संसद में हुआ घटनाक्रम निंदनीय

MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का हमला, बोले- संसद में हुआ घटनाक्रम निंदनीय

MP News: राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संसद में हुए घटनाक्रम को निंदनीय और कष्टकारी बताते हुए इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।

संसद की घटना पर CM का कड़ा बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है और संसद में जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया, मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इस बिल को लेकर सभी दलों को सुझाव देने का अवसर दिया था। साथ ही संवाद के लिए खुला पत्र भी जारी किया गया था।

नारी शक्ति वंदन यात्रा का ऐलान

सीएम ने घोषणा की कि महिला आरक्षण के समर्थन में पूरे प्रदेश में “नारी शक्ति वंदन यात्रा” निकाली जाएगी। इसके तहत जिला, नगर और पंचायत स्तर पर प्रदर्शन और निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब चुनाव नजदीक थे, तब बिल का समर्थन किया गया, लेकिन अब विरोध किया जा रहा है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।

विधानसभा में भी उठेगा मुद्दा

सीएम ने संकेत दिए कि इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। साथ ही प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान चलाकर जनता के बीच इस विषय को उठाया जाएगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष की मानसिकता को महिला विरोधी बताया। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण को लागू करने में विपक्ष बाधा बन रहा है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में 25 एकड़ शासकीय भूमि पर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें