Sidhi News: सीधी जिले में ‘जन चौपाल’ अभियान, आईजी गौरव राजपूत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sidhi News: सीधी जिले में 'जन चौपाल' अभियान, आईजी गौरव राजपूत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sidhi News: सीधी जिले में ‘जन चौपाल’ अभियान, आईजी गौरव राजपूत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sidhi News: सीधी जिले में पुलिस द्वारा ‘जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत बुधवार को व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। जिले में एक साथ 19 स्थानों पर शाम 4 बजे से 6 बजे तक चौपालें लगाई गईं, जहां पुलिस अधिकारियों ने सीधे जनता से संवाद किया।

आईजी खुद पहुंचे मौके पर

इस अभियान की शुरुआत चुरहट क्षेत्र के पचोखर गांव से हुई, जहां रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनके साथ जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

चौपाल में ग्रामीणों ने पुलिस के सामने कई शिकायतें रखीं।
पचोखर के राम भजन सिंह, कल्लू साकेत और जगन्नाथ मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
रामनगर की सावित्री पटेल और मणिराज सिंह ने बताया कि उनके बैंक खातों से पैसे कट गए हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला।
वहीं चदैनिया गांव के पुष्पेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों ने शिकायत की कि कियोस्क सेंटर पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया गया।

आईजी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

आईजी गौरव राजपूत ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि हर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी और कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक डिटेल साझा न करें।

अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अवैध नशे की बिक्री, साइबर ठगी और महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए। इस पर आईजी ने कहा कि अपराधियों में कानून का डर होना चाहिए, लेकिन आम जनता के लिए पुलिस हमेशा मित्र की भूमिका में रहेगी।

जनता से सीधा संवाद

यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी गांव-गांव जाकर जनता से सीधे जुड़े हैं। इस पहल को लोगों ने सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि इससे समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के मझौली में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 10 लोग घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें