Sidhi News: सीधी के भदौरा में मड़वास पुलिस की जनता चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Sidhi News: सीधी के भदौरा में मड़वास पुलिस की जनता चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Sidhi News: सीधी के भदौरा में मड़वास पुलिस की जनता चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Sidhi News: सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में शनिवार को पुलिस द्वारा ‘जनता चौपाल’ का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अतर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।

24 शिकायतें सामने आईं

जनता चौपाल में कुल 24 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं। इनमें मुख्य रूप से जमीन विवाद, आपसी मारपीट और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले शामिल थे, थाना प्रभारी अतर सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। वहीं शेष मामलों में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

साइबर अपराध पर दी जानकारी

चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और डिजिटल फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी, कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।

ग्रामीणों ने की सराहना

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ता है और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है, थाना प्रभारी अतर सिंह ने कहा कि, “पुलिस जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर है और विश्वास मजबूत करने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।”

यह भी पढ़ें : MP News: MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026: 1832 पदों पर परिणाम जारी, 1220 अभ्यर्थियों का चयन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें