Sidhi News: सिहावल में सामूहिक विवाह समारोह, 89 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, सरकार ने दी आर्थिक सहायता
Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रविवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 89 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस आयोजन में 74 हिंदू रीति-रिवाज से विवाह और 8 निकाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना रहा।

नवदंपतियों को मिला उपहार
समारोह में वर पक्ष को कुर्ता, पायजामा, गमछा और मौर जैसे पारंपरिक उपहार दिए गए। वहीं, कन्या पक्ष को दुल्हन की ड्रेस, मुकुट और चुनरी सहित आवश्यक सामग्री भेंट की गई, प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों को नई जिंदगी की शुरुआत में मदद मिल सके।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और विधायक विश्वामित्र पाठक सहित पुलिस प्रशासन, जनपद पंचायत सिहावल के अधिकारी-कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा
विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना उन परिवारों के लिए बेहद मददगार है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों का विवाह नहीं कर पाते। इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें निःशुल्क विवाह की सुविधा मिल रही है।
भाईचारे का संदेश
रविवार को आयोजित यह समारोह शाम 6:30 बजे तक चला। इस तरह के आयोजन समाज में सहयोग, एकता और भाईचारे का संदेश देने के साथ ही सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कुसमी में कलेक्टर का सख्त रुख, जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
