CG News: सरकारी कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी, जनवरी से मिलेगा भुगतान

CG News: सरकारी कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी, जनवरी से मिलेगा भुगतान

CG News: सरकारी कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी, जनवरी से मिलेगा भुगतान

CG News: राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन में की गई घोषणा पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेज़ी से अमल करते हुए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के महज तीन दिन के भीतर आदेश जारी होना सरकार की तत्परता को दर्शाता है.

1 सितंबर 2025 से लागू होगी बढ़ी हुई दर

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन के समस्त कर्मचारियों को 1 सितंबर 2025 से संशोधित दरों पर महंगाई भत्ता मिलेगा, सातवें वेतनमान के तहत कर्मचारियों को अब 55 प्रतिशत, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को 252 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है.

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत:महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 58%  हुआ डीए, सीएम साय ने की घोषणा - Chhattisgarh Government Employees Get Major  Relief: Dearness ...

मूल वेतन के आधार पर होगी DA की गणना

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि, महंगाई भत्ते की गणना केवल मूल वेतन के आधार पर की जाएगी, इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा, यह व्यवस्था राज्य शासन के सभी विभागों में समान रूप से लागू होगी.

जनवरी 2026 से होगा भुगतान

आदेश के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान जनवरी 2026 से किया जाएगा, इससे नए वर्ष की शुरुआत में राज्य के लाखों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा अपडेट,  जानें इस बार कितना बढ़ सकता है DA - good news for central employees da set  for revision but how much

कर्मचारियों में खुशी, संगठनों ने किया स्वागत

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी होने के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है, कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे महंगाई के दौर में एक बड़ी राहत बताया है, इस निर्णय से कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, CM साय ने दी 655 करोड़ की सौगात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें