CG News: जशपुर में बनेगा आधुनिक मुक्तिधाम, ₹35.36 लाख की मंजूरी
CG News: जशपुर शहर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है, शासन ने यहां सुविधा युक्त मुक्तिधाम के निर्माण के लिए ₹35.36 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है, इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार की बेहतर और सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध होगी.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मुक्तिधाम
मुक्तिधाम निर्माण के तहत शवदाह के लिए पक्के शेड, लोहे के एंगल, प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) और शुद्ध पेयजल व्यवस्था की जाएगी, इसके साथ ही नदी के किनारे घाट और पचरी का निर्माण किया जाएगा, परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरित गार्डन भी विकसित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री की सहमति से मिली स्वीकृति
मुक्तिधाम निर्माण की मांग नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान रखी गई थी, मुख्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए तत्काल इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी, इससे पहले वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी मुक्तिधाम को अपनी प्रमुख आवश्यकता बताया था, जिसके बाद पालिका कार्यालय में इसका प्रस्ताव तैयार किया गया.
वार्डवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
वार्ड क्रमांक 18 के निवासियों को वर्षों से अपने क्षेत्र में मुक्तिधाम की कमी महसूस हो रही थी, वर्तमान में शहर का मुख्य मुक्तिधाम कॉलेज रोड स्थित बांकी नदी के किनारे है, जिसकी दूरी भागलपुर इलाके से लगभग 6 किलोमीटर है, नए मुक्तिधाम के निर्माण से अब स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
शहर में तेज़ी से चल रहे विकास कार्य
भागलपुर सहित पूरे जशपुर शहर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है, सड़कों का डामरीकरण, दीवारों पर वाल पेंटिंग, सीमेंट रोड, नाली और पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य जारी हैं, जल संकट के समाधान के लिए ₹86.99 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, इसके अलावा रणजीता स्टेडियम उन्नयन, चौपाटी निर्माण, देशपांडे तालाब सौंदर्यीकरण और अटल परिसर के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी प्रगति पर हैं.
नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता
मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति यह दर्शाती है कि, शासन और नगर प्रशासन नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दे रहा है, यह परियोजना न केवल सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामाजिक और मानवीय दृष्टि से भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग का दो साल का रिपोर्ट कार्ड, पंजीयन से लेकर कल्याण तक ऐतिहासिक प्रगति
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










