Rewa News : रीवा में बुजूर्ग को बाइक से बांध कर घसीटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Rewa News : रीवा में बुजूर्ग को बाइक से बांध कर घसीटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Rewa News : रीवा में बुजूर्ग को बाइक से बांध कर घसीटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Rewa News : रीवा में बुजुर्ग के साथ हुई अत्यंत हृदयविदारक घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मेन मार्केट में जुलुस निकाला| आरोपी मंगलवार को मुंबई भागने के फ़िराक में थे, लेकिन पुलिस के मुखबिर तंत्र ने भागने की योजना में समय से पहले ही विराम लगा दिया |

जानिए पूरा मामला

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरिया में दोपहर एक अमानवीय घटना घटी , जहाँ 60 वर्ष के लक्षमण प्रजापति अपनी साइकिल से जा रहे थे, पीछे से बाइक सवार आरोपियों ने उनको रोकने की कोशिश की, जब बुजुर्ग नही रुके तब आरोपियों ने बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में बांध कर लगभग 3 किलोमीटर घसीटते रहे , जिससे बुजुर्ग की चमड़ी उधड गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गये | घायल को उपचार हेतु संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है|

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी | मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपियों को उनके रिश्तेदार के यहाँ से घेराबंदी कर 4 मुख्य आरोपी सहित शरण देने वाले रिश्तेदार और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया | पूछताछ में सामने आया की आरोपी मंगलवार की रात ट्रेन से मुंबई भागने की तैयारी में थे |

मेन मार्केट में निकाला पैदल जुलुस

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सेमरिया मेन मार्केट में पैदल जुलुस निकाला , ताकि अपराध करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी जा सके | पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है| नाबालिक को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया |

यह भी पढ़े : MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट ने रेखा-कपिल विवाद पर दिया बड़ा निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें