CG News: संसद में राष्ट्रपति का भाषण, कहा – बस्तर में माओवादी आतंकवाद पर निर्णायक सफलता

CG News: संसद में राष्ट्रपति का भाषण, कहा – बस्तर में माओवादी आतंकवाद पर निर्णायक सफलता

CG News: संसद में राष्ट्रपति का भाषण, कहा – बस्तर में माओवादी आतंकवाद पर निर्णायक सफलता

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए बस्तर में माओवादी आतंकवाद के ख़िलाफ़ मिली सफलता का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि, अब माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव साफ़ नजर आ रहा है.

बस्तर में बदलाव की झलक

राष्ट्रपति ने बताया कि, बीजापुर के एक गांव में बस पहुंचने पर लोगों ने इसे त्योहार की तरह मनाया, युवा अब बस्तर ओलंपिक्स में भाग ले रहे हैं और हथियार डाल चुके माओवादी समाज में लौटकर नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं.

CG News: राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में बस्तर का किया जिक्र

सरकार की नीतियाँ और कार्रवाई

राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए कहा कि, सरकार की नीति के तहत सुरक्षा बलों ने माओवादी आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, पहले देश के 126 जिले माओवादी प्रभावित थे, जहां असुरक्षा और डर का माहौल था.

माओवादी प्रभावित जिलों में भारी कमी

उन्होंने बताया कि, अब माओवादी आतंकवाद की चुनौती 126 जिलों से घटकर केवल 8 जिलों तक रह गई है, इनमें से 3 जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं, राष्ट्रपति ने कहा कि, पिछले एक साल में लगभग 2,000 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं, जिससे लाखों नागरिकों की जिंदगी में शांति लौट रही है.

समाज में समावेशन और भविष्य की उम्मीद

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि, सरकार उन लोगों के लिए समान और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित कर रही है, जिन्होंने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापसी का निर्णय लिया है, उन्होंने यह विश्वास जताया कि, वह दिन दूर नहीं जब माओवादी आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्पीकर डॉ. रमन सिंह की मुलाकात, बजट सत्र की तैयारियों पर विशेष चर्चा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें