CG News: रसोईयों की मौत की अफवाहें भ्रामक, लोक शिक्षण संचालनालय ने किया स्पष्टीकरण
CG News: छत्तीसगढ़ में तूता धरना स्थल पर रसोईयों की हड़ताल के दौरान दो महिलाओं की मौत की खबरें ऑनलाइन चैनलों में फैल रही हैं, लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया कि, यह सूचना पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है.
धरना स्थल से मौत का कोई संबंध नहीं
संचालनालय ने बताया कि, जिन दो रसोईयों की मृत्यु की खबरें मीडिया में आ रही हैं, उनका धरना स्थल या हड़ताल से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, यह अफवाहें आम जनता को भ्रमित करने के लिए फैलाई जा रही हैं.

शासन और रसोईयों के बीच हुई चर्चा
हड़ताल के दौरान रसोईयों के प्रतिनिधियों ने लोक शिक्षण संचालनालय और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से चर्चा की, इस बैठक में रसोईयों के मानदेय में 25 प्रतिशत यानी 500 रुपये की वृद्धि की घोषणा की गई और हड़ताल समाप्त कर घर लौटने का आग्रह किया गया.
पहली रसोईया की मृत्यु की वास्तविक स्थिति
बालोद जिले की रहने वाली पहली महिला 20 और 21 जनवरी को धरना स्थल पर उपस्थित थी, लेकिन बाद में अपने घर लौट गई थी, वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे दल्ली राजहरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई.

दूसरी महिला पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित
बेमेतरा जिले की दूसरी महिला पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा था, उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई.
शासन की संवेदनशीलता
लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा कि, राज्य शासन रसोईयों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है, शासन लगातार उनके हित में निर्णय ले रहा है और भ्रामक खबरों से बचने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: संसद में राष्ट्रपति का भाषण, कहा – बस्तर में माओवादी आतंकवाद पर निर्णायक सफलता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










