CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति ने बढ़ाया राज्य का गौरव, नए निवेश और परियोजनाओं का आगाज़

CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति ने बढ़ाया राज्य का गौरव, नए निवेश और परियोजनाओं का आगाज़

CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति ने बढ़ाया राज्य का गौरव, नए निवेश और परियोजनाओं का आगाज़

CG News: डॉ. रोहित यादव ने बताया कि, राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है, इसके परिणामस्वरूप 500 करोड़ रुपये से अधिक का निजी निवेश सुनिश्चित हुआ है, यह निवेश होटल, रिसॉर्ट, साहसिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन के विकास में सहायक होगा.

रामलला दर्शन योजना और होम-स्टे नीति

रामलला दर्शन योजना के तहत 42,500 से अधिक श्रद्धालुओं को वर्ष 2024-25 में अयोध्या दर्शन कराया गया, ग्रामीण पर्यटन को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ होम-स्टे नीति 2025-30 लागू की गई है, जिसके तहत 500 नए होम-स्टे विकसित किए जाएंगे.

पर्यटन बना छत्तीसगढ़ का आर्थिक इंजन, संस्कृति बनी पहचान, पुरातत्त्व बना गौरव  दो वर्षों की उपलब्धियों ने बदली तस्वीर - News24 Bharat

फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर परियोजना

राज्य में 350 करोड़ रुपये की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, 24 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका भूमिपूजन किया, यह परियोजना छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगी.

भोरमदेव कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, यह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित की जा रही है और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा.

सिरपुर, मयाली-बगीचा और चित्रकोट विकास

मयाली-बगीचा सर्किट के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, चित्रकोट को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्पेन, थाईलैंड और वियतनाम में पर्यटन मेलों में भाग लिया, जिससे राज्य के पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान मिली,

रोजगार और राजस्व में वृद्धि

राज्य में टूर ऑपरेटरों की संख्या 30 से बढ़कर 300 हो गई है, पर्यटन मंडल का लाभ 2 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ रुपये हो गया है, आगामी योजनाओं में 500 नए होम-स्टे और चित्रकोट में टेंट सिटी विकसित करना शामिल है.

संस्कृति और कलाकार कल्याण

संस्कृति विभाग द्वारा ‘चिन्हारी पोर्टल’ के माध्यम से कलाकारों और साहित्यकारों को पेंशन और आर्थिक सहायता दी जा रही है, पिछले दो वर्षों में 200 से अधिक कलाकारों को लाभ प्रदान किया गया.

बस्तर पंडुम 2026 और पुरातत्व उपलब्धियां

बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी से 9 फरवरी तक किया गया, जिसमें जनजातीय संस्कृति और कला प्रदर्शित की गई, रीवांगढ़ में पुरातात्विक उत्खनन से प्रमाण मिला कि, छत्तीसगढ़ में मानव सभ्यता 800 ईसा पूर्व से भी पहले विकसित हो चुकी थी, साथ ही, भारत भवन और राज्य संग्रहालयों की स्थापना की योजना भी है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअली किया लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें