MP News: एमपी ट्रांसको और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एमओयू, कर्मचारियों को बीमा-लोन सहित कई फायदे
MP News: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपने कर्मचारियों को सैलरी खातों पर अतिरिक्त सुविधाएं देने की पहल की है, इसके लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ हुआ एमओयू
एमपी ट्रांसको ने अपने कर्मचारियों के लिए अन्य बैंकों से वेतन प्राप्त करने के विकल्प को बढ़ाते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र को भी इसमें शामिल किया है, इस संबंध में एमपी ट्रांसको और बैंक अधिकारियों के बीच औपचारिक समझौता किया गया, जिसके तहत प्रदेशभर के कर्मचारियों को नई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

बीमा और लोन सहित मिलेंगी कई सुविधाएं
मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल महरोत्रा ने बताया कि, इस समझौते के अंतर्गत एमपी ट्रांसको के सैलरी खाता धारक कर्मचारियों को,
• 10 लाख रुपए तक सामान्य मृत्यु बीमा
• हवाई दुर्घटना बीमा कवर
• दुर्घटना मृत्यु एवं विकलांगता बीमा कवर
• चिकित्सा बीमा सुविधाएं
• विभिन्न ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस में छूट
जैसी कई विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.
डिजिटल सैलरी अकाउंट और अतिरिक्त लाभ
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से बिना शुल्क डिजिटल सैलरी सेविंग अकाउंट की सुविधा दी जाएगी, इसके साथ ही कर्मचारियों को आधुनिक डिजिटल बैंकिंग उत्पादों से भी जोड़ा जाएगा.
लॉकर किराया और डेबिट कार्ड में छूट
एमपी ट्रांसको के वेतन खाता धारकों को
• लॉकर किराए में छूट
• ऋण खातों में प्रोसेसिंग फीस में रियायत
• बैंक ऑफ महाराष्ट्र का रू-पे डेबिट कार्ड (टॉप वेरियंट)
• सुपर टॉपअप हेल्थ इंश्योरेंस
जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, इस एमओयू के बाद एमपी ट्रांसको के कर्मचारियों और अधिकारियों को सैलरी खातों के जरिए बेहतर बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सुरक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता और सुविधा दोनों में इजाफा होगा.
यह भी पढ़ें : MP News: फरवरी में किसानों को मिलेगा कोदो-कुटकी बोनस, डिंडोरी में होगा वितरण कार्यक्रम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










