CG News: बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 54 लाख के इनामी 12 माओवादियों ने डाले हथियार

CG News: बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 54 लाख के इनामी 12 माओवादियों ने डाले हथियार

CG News: बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 54 लाख के इनामी 12 माओवादियों ने डाले हथियार

CG News: बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक डीवीसीएम सहित 12 सशस्त्र माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन पर 54 लाख रुपये का इनाम था। सरकार की “नियद नेल्लानार” योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी मुख्यधारा में लौटे।

बीजापुर में 12 सशस्त्र माओवादियों का आत्मसमर्पण

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” और प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम सहित कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला और 04 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बीजापुर में 12 सक्रिय माओवादियों का सरेंडर, पूना मारगेम के तहत बड़ी सफलता, विस्फोटक सामग्री भी पुलिस को सौंपा

AK-47 और SLR राइफलों के साथ किया सरेंडर

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने पास मौजूद एक AK-47 और दो SLR राइफल पुलिस को सौंपे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और अन्य गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। यह आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

पुनर्वास नीति से लौट रहे माओवादी मुख्यधारा में

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 888 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1163 को गिरफ्तार किया गया है और 231 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और बड़ी संख्या में माओवादी अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, चार नए उप पंजीयक कार्यालय की होगी शुरुआत

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें