CG News: रायपुर में नई पहल: हर महीने की 7 तारीख को मनाया जाएगा ‘रोजगार एवं आवास दिवस’
CG News: रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आवास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है, अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को ‘रोजगार एवं आवास दिवस’ आयोजित किया जाएगा, जहां ग्रामीणों को रोजगार, आवास और आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी.
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लाभार्थियों की सूची का वाचन
इस विशेष दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत लाभार्थियों के नामों का सार्वजनिक वाचन किया जा रहा है, इससे योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों को स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि किन पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया है.
किस्त, मजदूरी और योजनाओं की जानकारी मौके पर
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए मिलने वाली किस्तों, मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी और निर्माण सामग्री की उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, साथ ही विभिन्न विभागों के अभिसरण से मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि ग्रामीण योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें.
गुणवत्ता और समय-सीमा पर प्रशासन का जोर
अधिकारियों ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण को तय समय-सीमा में पूरा करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि लाभार्थियों को मजबूत और सुरक्षित घर मिल सके.
हितग्राहियों को सौंपी गई नए घरों की चाबियां
जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने ग्राम पंचायत परसदा, लखोली और रसनी का दौरा कर आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी, इस अवसर पर ग्रामीणों के चेहरों पर नए घर मिलने की खुशी साफ दिखाई दी, वहीं प्रशासन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें : CG News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छत्तीसगढ़ के उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार, CM साय ने जताई खुशी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
