CG News: स्मृति ईरानी ने विधायकों को दिया दिवाली टास्क, जनता के साथ भोजन करने के निर्देश

CG News: स्मृति ईरानी ने विधायकों को दिया दिवाली टास्क, जनता के साथ भोजन करने के निर्देश

CG News: स्मृति ईरानी ने विधायकों को दिया दिवाली टास्क, जनता के साथ भोजन करने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित बीजेपी कार्यालय में सुबह से ही संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू किया. दिन की शुरुआत विधायकों के साथ बैठक से हुई, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जनता के साथ उनके जुड़ाव को लेकर चर्चा की गई. इसी बैठक में स्मृति ईरानी ने विधायकों को दिवाली के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के साथ भोजन करने का टास्क दिया.

EXCLUSIVE: 'संविधान समझे बिना बयान देना आसान', प्रियंका गांधी पर स्मृति  ईरानी का पलटवार - smriti irani women reservation bill 33 percent  delimitation parliament politics slams priyanka gandhi ...

दिवाली पर जनता और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे भोज

सूत्रों के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने सभी विधायकों से कहा कि वे दिवाली के अवसर पर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक भोज का आयोजन करें. इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को भी शामिल किया जाए. इस पहल के जरिए जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया गया है, बैठक में दिए गए निर्देशों के पीछे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने की रणनीति को अहम माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, पहले दिन की बैठकों में कुछ विधायकों ने मंत्रियों की कार्यशैली, जनता से दूरी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. हालांकि, इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. ऐसे में दिवाली भोज के आयोजन को जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच संवाद बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है.

सादगी से रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यालय से हटाई गई पुलिस  सुरक्षा, दो दिन में 12 बैठकों में करेंगी हिस्सेदारी

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा

स्मृति ईरानी के दौरे के पहले दिन बीजेपी कार्यालय में करीब नौ घंटे तक मैराथन बैठक चली थी. इसमें प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्रियों, संभाग और जिला प्रभारियों, पूर्व सांसदों तथा पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. स्मृति ईरानी ने नेताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया.

पहले दिन CM साय के साथ सुनी थी मन की बात

संगठनात्मक बैठकों के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची थीं. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. रायपुर दौरे के दौरान स्मृति ईरानी की बैठकों में संगठन की मजबूती, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्गों के लिए OTP और नॉमिनी की सुविधा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: स्मृति ईरानी ने विधायकों को दिया दिवाली टास्क, जनता के साथ भोजन करने के निर्देश”

Leave a Comment

और पढ़ें