Mauganj News: मऊगंज में तस्करी से पहले ही पुलिस का एक्शन, सफारी वाहन से हजारों की शराब जब्त

Mauganj News: मऊगंज में तस्करी से पहले ही पुलिस का एक्शन, सफारी वाहन से हजारों की शराब जब्त

Mauganj News: मऊगंज में तस्करी से पहले ही पुलिस का एक्शन, सफारी वाहन से हजारों की शराब जब्त

Mauganj News: मऊगंज जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नईगढ़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सफारी वाहन से 102 लीटर शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार  यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सचि पाठक के निर्देशन में की गई। जिलेभर में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।रविवार दोपहर नईगढ़ी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे के जायसवाल मोहल्ला स्थित सब्जी मंडी के आगे खड़ी एक सफारी वाहन में अवैध शराब रखी है |

तलाशी में मिली शराब

शराब को तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस को आता देख वाहन चालक सफारी छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की शराब से भरे 11 कार्टून बरामद हुए। इनमें 450 पाव देसी प्लेन (9 पेटी), 84 पाव एमडी अंग्रेजी शराब और 24 क्वार्टर शामिल हैं। जब्त शराब की कीमत 45 हजार 270 रुपए आंकी गई है।

वाहन मालिक की पहचान

वाहन के डैशबोर्ड से मिले आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर वाहन मालिक की पहचान भूपेंद्र जायसवाल, पिता इंद्रभान जायसवाल, निवासी जायसवाल मोहल्ला, नईगढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:CG News: राज्य में सड़क और पुल निर्माण को बड़ी गति, लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें