MP News: सीधी हत्याकांड,पूजा कर लौट रहे बुजुर्ग पुजारी की बेरहमी से हत्या
MP News: सीधी जिले के कुसमी में महाशिवरात्रि पर हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की बका से निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी लाला केवट ने चलती मोपेड पर हमला कर गर्दन और सीने पर कई वार किए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जांच जारी है।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में महाशिवरात्रि के दिन सनसनीखेज वारदात सामने आई। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की बका से हमला कर हत्या कर दी गई। वे रविवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद करीब 8 बजे मोपेड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने चलती गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गिर पड़े।
गर्दन और सीने पर किए 8 वार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी लाला केवट (55) ने पुजारी को गिराने के बाद उनकी छाती पर पैर रखा और बका से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। सीने और गले पर कुल आठ वार किए गए। खून से लथपथ पुजारी मौके पर ही तड़पते रहे और उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी से पूछताछ जारी
मृतक के भतीजे धीरेश द्विवेदी ने बताया कि वे प्रतिदिन मंदिर जाते थे, लेकिन महाशिवरात्रि के कारण आज जल्दी निकले थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पूजा-पाठ करने वालों से द्वेष रखता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
यह भी पढ़े: Rewa News: रीवा शिक्षा विभाग में 28 लाख का खेल: कागजों में मरम्मत पूरी, जमीन पर अधूरा काम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









