Satna News: सतना में प्रॉपर्टी विवाद पर हमला, महिला के सिर पर लाठी से वार
Satna News: सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुक्तियारगंज में मकान खरीद को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 13 फरवरी को हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मकान खरीद को लेकर तनातनी
पुलिस के अनुसार, स्वामी चौक निवासी 38 वर्षीय मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने हाल ही में कमला प्रसाद विश्वकर्मा के मकान के पास एक घर खरीदा है। घर में इन दिनों मरम्मत और पुताई का काम चल रहा है। आरोप है कि कमला प्रसाद भी वही मकान खरीदना चाहते थे, जिस कारण दोनों के बीच पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विवाद बढ़ा, हुई मारपीट
शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:40 बजे आरोपी मकान के गेट के सामने लकड़ी रख रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कमला प्रसाद घर के अंदर घुस गए और लाठी से मुकेश की पत्नी कुसुमा देवी के सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार में तोड़फोड़
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने उनकी कार पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ की और हत्या की धमकी भी दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Satna News: सतना में गैबीनाथ धाम सहित अन्य शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









