Sidhi News: सीधी के बढ़ौरा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sidhi News: सीधी जिले के बढ़ौरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रविवार दोपहर 3 बजे तक करीब 1 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
धार्मिक अनुष्ठानों की धूम
सीधी जिले के बढ़ौरा में महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही मुंडन, कनछेदन, पूजा-अर्चना और यज्ञ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए हुआ |
आस्था का प्राचीन केंद्र
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, हजारों वर्षों से पूजित यह मंदिर सीधी जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र है।समाजसेवी प्रभात वर्मा के अनुसार, यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि सीधी के अलावा सिंगरौली, रीवा, शहडोल और उमरिया समेत दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।भगवान शिव पर कांवड़ चढ़ाने की परंपरा इस स्थल की धार्मिक गरिमा को और भी विशेष बनाती है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सेमरिया, चुरहट, बम्हनी और यातायात थानों के साथ महिला थाना व रिजर्व पुलिस बल की तैनाती रही।भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन की सतत निगरानी
जिला प्रशासन ने पूरे आयोजन पर कड़ी नजर रखी। कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी ने बताया कि व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम और तहसीलदार की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई थी।अधिकारियों की लगातार मौजूदगी से व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें:Satna News: सतना में प्रॉपर्टी विवाद पर हमला, महिला के सिर पर लाठी से वार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









