CG News : मुंगेली की बेटी ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

CG News : मुंगेली की बेटी ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

CG News : मुंगेली की बेटी ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

CG News : रायपुर, मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुप्रिया सिंह श्रीनेत को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि सुप्रिया की सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदार प्रयास से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

Shourya Path News - किसान की बेटी से फ ौजी अफ सर तक: सुप्रिया की उड़ान

साधारण परिवार से राष्ट्रीय उपलब्धि तक

मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौंरा की 23 वर्षीय सुप्रिया एक किसान परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता श्रीमती संतोषी सिंह श्रीनेत और श्री वैदेही शरण सिंह ने उन्हें शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव दी। प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी करने के बाद उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन) की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के दौरान एनसीसी से जुड़कर वे जूनियर अंडर ऑफिसर बनीं, जहां से भारतीय सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना मजबूत हुआ।

सुप्रिया बिटिया, छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद  पर चयनित मुंगेली की बेटी सुश्री सुप्रिया सिंह से आज मंत्रालय ...

सीडीएस में ऑल इंडिया चौथा रैंक

वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग पूर्ण करने के बाद सुप्रिया ने पूरी लगन से सीडीएस परीक्षा की तैयारी की। कठोर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुईं।

आज मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित मुंगेली की  बेटी सुश्री सुप्रिया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ...

युवाओं के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रिया की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनका अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा का संकल्प राज्य के युवाओं को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़े : CG News: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में नया युग: 30,671 मेगावाट क्षमता और बड़े निवेश की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें