CG News : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : विष्णु देव साय

CG News : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : विष्णु देव साय

CG News : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : विष्णु देव साय

CG News : रायपुर, भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया।

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय –  Roytarsnews

पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी और यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 33 जिलों, 252 तहसीलों और 19,978 गाँवों में किया जाएगा।

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय –  Roytarsnews

सटीक आंकड़े, प्रभावी विकास

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधूरे या त्रुटिपूर्ण आंकड़े विकास योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए एक भी व्यक्ति या परिवार छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा से जनभागीदारी बढ़ेगी और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत-2047 की नींव मजबूत होगी।

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय –  Roytarsnews

अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

मुख्य सचिव विकासशील ने जनगणना को महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी कर्मियों के लिए सपोर्टिव सुपरविजन, नई भवन अनुज्ञाओं को ट्रेस करने और सीमावर्ती जिलों में दोहराव से बचने पर विशेष बल दिया।

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय -  Madhavexpress...

लोकतंत्र और नीति-निर्माण का आधार

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय कार्यों में से एक है। 1872 से प्रारंभ हुई भारतीय जनगणना की 150 वर्षों की परंपरा गाँव, कस्बा और वार्ड स्तर तक विश्वसनीय आँकड़े उपलब्ध कराती है, जो नीति-निर्माण और विकास योजनाओं की दिशा तय करती है।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा छत्तीसगढ़ राज्य जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, संभागायुक्त, कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 पदों पर बड़ी भर्ती फरवरी 2026 में शुरू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें