Satna News: सतना में साकेत एक्सप्रेस से लापता युवक का शव नदी में बरामद
Satna News: सतना जिले में मुंबई से प्रयागराज जा रही साकेत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक का शव पांच दिन बाद सतना नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक 15 फरवरी से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
घर नहीं पहुंचा युवक
जानकारी के अनुसार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के प्रतापपुर कला निवासी धीरज पांडेय 15 फरवरी को मुंबई से साकेत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उन्हें प्रयागराज पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय पर वे घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला, जिससे चिंता बढ़ गई।
लोकेशन से मिला सुराग
अगले दिन उनके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल की मदद से मोबाइल की अंतिम लोकेशन उचेहरा और सतना के बीच ट्रेस की गई। इसके बाद रेलवे ट्रैक के आसपास सघन तलाश शुरू की गई।
रेलवे पुल के पास मिला शव
गुरुवार दोपहर सतना नदी पर बने रेल पुल के पास पानी में एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही SDERF की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान धीरज पांडेय के रूप में की| पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पास से सोने की चेन और अंगूठी भी बरामद हुई, जिन्हें परिवार को वापस कर दिया गया।
हादसे की आशंका
प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन के पुल से गुजरते समय गेट के पास खड़े धीरज का संतुलन बिगड़ गया होगा और वे नीचे नदी में गिर गए। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में ड्यूटी पर ही थम गई सांस,बैकुंठपुर थाने में भृत्य की अचानक मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









