Sidhi News: सीधी में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल
Sidhi News: सीधी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार पुजेरीलाल मिश्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज गति और लापरवाही के कारण हदसा
पुजेरीलाल मिश्रा (52), ग्राम महराजपुर निवासी, शनिवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 53 MF 4222) से सीधी से महराजपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे, जब वे पडेनिया चक्की के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ऑटो (क्रमांक MP 33 ZB 7289) ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को दाहिनी ओर मोड़ते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुजेरीलाल सड़क पर गिर पड़े।
प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर
दुर्घटना में पुजेरीलाल मिश्रा को दाहिने पैर की एड़ी के ऊपर, घुटने के नीचे, जांघ और सीने में अंदरूनी चोटें आईं। मौके पर मौजूद संजय चतुर्वेदी (ग्राहिरा निवासी) ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना कराने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में इंस्टाग्राम वर्क‑फ्रॉम‑होम स्कैम साइबर अपराधियों ने युवक से 8 लाख रुपए हड़पे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









