Mauganj News: मऊगंज के हनुमना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, चार और आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज के हनुमना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, चार और आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज के हनुमना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, चार और आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज जिले के चर्चित हनुमना हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुराने विवाद के चलते हुआ था खूनी हमला

यह घटना 4 मार्च 2026 की शाम मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में हुई थी। मामले में पूरनलाल पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी, डंडे, पत्थर और टांगी से हमला कर दिया।

बीच-बचाव में आए परिजनों पर भी किया हमला

हमले के दौरान पूरनलाल पटेल के पिता रघुवीर पटेल, माता फगुनी उर्फ लीलावती और भाई संदीप पटेल बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान पिता की हो गई मौत

इलाज के दौरान पूरनलाल पटेल के पिता रघुवीर पटेल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजेश साकेत, बुद्धसेन साकेत, विमलेश साकेत और कंचना साकेत को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की आगे की जांच भी जारी है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: मैहर गोलीकांड में घायल युवक की बची जान, रीवा में सफल सर्जरी कर डॉक्टरों ने निकाली गोली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें