MP News: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं

MP News: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं

MP News: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज शाम 4 बजे भोपाल में अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। तीन दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर रिटायरमेंट की ओर इशारा किया था।

फेसबुक वीडियो में संकेत

तीन दिन पहले दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था मेरा रिटायरमेंट प्लान? शायद, क्यों नही  वीडियो में 62 वर्षीय सिबानंद भंजा और उनकी पत्नी बसबी भंजा दिखाए गए हैं, जो बैंक की नौकरी से रिटायर होने के बाद अपनी गाड़ी को घर बनाकर भारत भ्रमण पर निकल चुके हैं।

भारत भ्रमण पर सिबानंद  

सिबानंद और उनकी पत्नी ने 2024 में एक बड़ी कार खरीदी और उसमें अपनी सारी जरूरत का सामान रखकर पूरे देश की यात्रा शुरू की। अब तक उन्होंने लगभग 55,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। दंपति होटल में भोजन करने के बजाय खुद खाना बनाकर खाते हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले ही कर चुके इनकार

दिग्विजय सिंह पिछले महीने एक साक्षात्कार में कह चुके हैं कि वे राज्यसभा की सीट नहीं लेंगे। उनका वर्तमान राज्यसभा कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। दूसरी बार राज्यसभा सांसद बने दिग्विजय ने राज्यसभा जाने से इनकार करके एमपी में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ा दी है।

10 साल तक चुनाव न लड़ने का संकल्प

1993 से 2003 तक दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2003 में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने 10 साल तक कोई चुनाव न लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद 2014 में वे राज्यसभा सदस्य बने और जून 2020 में दूसरी बार राज्यसभा सांसद चुने गए।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में हाथियों के प्रवेश से 13 गांवों में बिजली बंद, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें