Satna News: सतना मे प्रसूता को घर छोड़ने के लिए मांगे 500 रुपये, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Satna News: सतना मे प्रसूता को घर छोड़ने के लिए मांगे 500 रुपये, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Satna News: सतना मे प्रसूता को घर छोड़ने के लिए मांगे 500 रुपये, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल में जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा में बड़ी लापरवाही और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्रसूता को घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस स्टाफ द्वारा 500 रुपए की मांग किए जाने की शिकायत सीधे कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से की गई। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रसूता को घर छोड़ने के लिए मांगे पैसे

जानकारी के अनुसार कुआं सोहास निवासी जोगेन्द्र माझी की पत्नी राधा मांझी को 5 मार्च को प्रसव के लिए जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया था। 7 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद घर जाने के लिए जोगेन्द्र ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया, लेकिन करीब तीन घंटे तक कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।

मजबूरी में देना पड़ा 400 रुपये

कॉल सेंटर से बार-बार यही जवाब मिला कि सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं। इसके बाद जोगेन्द्र ने अस्पताल परिसर में खड़ी जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस (CG 04 NW 8756) के स्टाफ से संपर्क किया। पीड़ित के अनुसार, एक कर्मचारी ने 500 रुपये और दूसरे ने 300 रुपये की मांग की। अंततः मजबूरी में 400 रुपये देकर प्रसूता को घर ले जाना पड़ा।

कॉल सेंटर के दावे पर उठे सवाल

इस घटना ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब कॉल सेंटर के अनुसार सभी एंबुलेंस व्यस्त थीं, तो फिर अस्पताल परिसर में खड़ी जननी एक्सप्रेस से प्रसूता को बिना कॉल सेंटर के कैसे भेजा गया। इस विरोधाभास ने एंबुलेंस सेवा के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CMHO ने कहा—गंभीर लापरवाही

मामले के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि जननी एक्सप्रेस सेवा के कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगना नियमों के खिलाफ है और यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सतना और मैहर जिले में फिलहाल 34 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस संचालित हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें