CG News: पीएम आवास योजना 2.0: छत्तीसगढ़ को 28,461 नए घरों की मंजूरी, 435 करोड़ की केंद्रीय सहायता

CG News: पीएम आवास योजना 2.0: छत्तीसगढ़ को 28,461 नए घरों की मंजूरी, 435 करोड़ की केंद्रीय सहायता

CG News: पीएम आवास योजना 2.0: छत्तीसगढ़ को 28,461 नए घरों की मंजूरी, 435 करोड़ की केंद्रीय सहायता

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ में 28,461 नए पक्के घरों के निर्माण के लिए 435 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई है। केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति ने राज्य की 263 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें लाभार्थी आधारित निर्माण और किफायती आवास परियोजनाएं शामिल हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 : 1 करोड़ नए घरों के लिए पीएम आवास योजना में  शुरू हुए आवेदन, इस तरह करें अप्लाई - India TV Hindi

लाभार्थी आधारित निर्माण और किफायती आवास

लाभार्थी आधारित घटक के तहत 13,058 आवासों को मंजूरी दी गई है, जिनमें पात्र हितग्राही अपनी भूमि पर घर बना सकेंगे। प्रथम और द्वितीय बैच में क्रमशः 3,844 और 9,214 आवासों के लिए 57.66 करोड़ और 138.21 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता मिली है।
किफायती आवास साझेदारी घटक के तहत 15,363 आवास बनाए जाएंगे, जिनमें स्लम पुनर्विकास और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास शामिल हैं। इनकी प्रति इकाई लागत 5.75 लाख रुपए तय की गई है और सभी परियोजनाएं 36 महीनों में पूरी होंगी।

रतनपुर में नवाचारी डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट

बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक अभिनव डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है। इसमें आधुनिक तकनीकों से 40 आवास बनाए जाएंगे, जिन्हें भवन निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद (BMPTC) द्वारा विकसित किया जाएगा। राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) इन आवासों को पात्र लोगों को किराये पर उपलब्ध कराएगा।

Pm Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0, 15 हजार नए आवास की मिली  स्वीकृति | Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2 0 Approval For 15 Thousand New  Houses

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस स्वीकृति से हजारों जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नियमित समीक्षा और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास दिलाने के लिए काम कर रही है।

प्रदेश में ‘सभी के लिए आवास’ का संकल्प

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय सहायता का प्रभावी उपयोग कर प्रदेश में शहरी गरीबों के लिए इस लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाए हैं

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने UPSC 2025 में 35वीं रैंक प्राप्त वैभवी अग्रवाल को दी बधाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें