CG News: मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

CG News: मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

CG News: मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया.

विकास और समन्वय पर चर्चा

बैठक में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई.

CM साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात  | Madhya Pradesh Deputy Chief Minister Rajendra Shukla made a courtesy call  on CM Sai | CM साय से ...

हवाई सेवा से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि, अब रीवा और रायपुर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, इससे दोनों राज्यों के लोगों को तेज, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि, यह पहल दोनों राज्यों के साझा प्रयासों का परिणाम है, इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र  शुक्ल | Rewa-Raipur air service will accelerate the pace of development:  Deputy Chief Minister Rajendra Shukla ...

मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना

उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही, इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: विष्णु देव साय ने रायपुर में मनाया होली मिलन समारोह, दिया एकता और सकारात्मकता का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें