CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव 2026: 22 मार्च को गंगरेल बनेगा एडवेंचर हब, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव 2026: 22 मार्च को गंगरेल बनेगा एडवेंचर हब, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव 2026: 22 मार्च को गंगरेल बनेगा एडवेंचर हब, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

CG News: छत्तीसगढ़ के गंगरेल बांध में पहली बार भव्य ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, यह आयोजन प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

आयोजन की तारीख और स्थान

यह प्रतियोगिता 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी, आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

CG Boat Championship: छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध पर बोट चैंपियनशिप  का आयोजन, जल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा | For The First Time In Chhattisgarh  Boat Championship Organized At ...

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस आयोजन का उद्देश्य जल पर्यटन को विकसित करना और स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है, इससे गंगरेल बांध को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इनाम और आकर्षण

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं,
• प्रथम स्थान: 1,00,000 रुपये
• द्वितीय स्थान: 50,000 रुपये
• तृतीय स्थान: 25,000 रुपये
इसके साथ ही बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है.

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध पर महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन |  Mahanadi River Boat Championship organized for the first time in  Chhattisgarh at Gangrel Dam | छत्तीसगढ़ ...

20 मार्च तक होगा पंजीयन

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 20 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक 500 रुपये शुल्क के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

कलेक्टर की अपील

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है, उन्होंने इसे जिले के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल बताया, गंगरेल नौकायान उत्सव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन, खेल और रोमांच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुरुआत है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी पर सख्ती, घरेलू एलपीजी को मिली प्राथमिकता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें