MP News: मैहर रोपवे पर महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने तुरंत किया आपातकालीन इलाज

MP News: मैहर रोपवे पर महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने तुरंत किया आपातकालीन इलाज

MP News: मैहर रोपवे पर महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य टीम ने तुरंत किया आपातकालीन इलाज

MP News: मैहर में नवरात्रि के दौरान रोपवे पर बिहार निवासी महिला श्रद्धालु सुशीला की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य टीम ने तुरंत पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।

रोपवे पर अचानक हुई तबीयत खराब

नवरात्रि के पर्व के दौरान रोपवे क्षेत्र में बिहार निवासी सुशीला पत्नी रविंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) लो हो गया था, जिससे उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। अमदरा के बीएमओ एवं मेला प्रभारी डॉ. पीयूष पांडेय ने रोपवे क्षेत्र का निरीक्षण करते समय इस सूचना को पाकर स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर महिला का आपातकालीन इलाज शुरू किया।

स्वास्थ्य टीम ने तुरंत की कार्रवाई

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला श्रद्धालु का इलाज जारी है। स्वास्थ्यकर्मी उनकी निगरानी में लगे हुए हैं और स्थिति स्थिर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने बताया प्राथमिकता

डॉ. पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज देना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान बीसीएम अरबाज खान, सीएचओ संतोष यादव, सीएचओ लता मोरी, एमपीडब्ल्यू दीपक कुमार सोनी और वार्ड बॉय कृष्ण मुरारी पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना जिला न्यायालय को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें