Sidhi News: सीधी में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 50 फीसदी झुलसी महिला जिला अस्पताल में भर्ती

Sidhi News: सीधी में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 50 फीसदी झुलसी महिला जिला अस्पताल में भर्ती

Sidhi News: सीधी में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 50 फीसदी झुलसी महिला जिला अस्पताल में भर्ती

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत महखोर गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ एक सिरफिरे पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, वारदात के वक्त पीड़िता अपनी छोटी सी गुमठी में बैठी हुई थी, आरोपी पति ने उस पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस दिखाई और फिर उसे अंदर ही बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गया.

50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी महिला

इस दर्दनाक हादसे में महिला 50 प्रतिशत से भी ज्यादा गंभीर रूप से झुलस गई है, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला और आग बुझाई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता रोशनी गुप्ता को तुरंत मड़वास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया.

सालों से चल रहा था पारिवारिक कलह

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता रोशनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति रामजी गुप्ता से पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था, वह हाल ही में अपनी नानी के निधन के बाद मायके गई थी और वहाँ से लौटी ही थी, घटना के समय जब वह अपनी दुकान में बैठी थी, तभी पति मायके जाने की बात को लेकर बहस करने लगा और बात इतनी बढ़ गई कि उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

रात 1 बजे अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान

घटना की संवेदनशीलता और पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राकेश शुक्ला ने देर रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसी महिला और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए, मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से ही आरोपी पति रामजी गुप्ता फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मड़वास पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, दिनदहाड़े और सरेराह हुई इस क्रूर घटना से महखोर गांव और आसपास के इलाकों में काफी आक्रोश का माहौल है, पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द से जल्द हिरासत में लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में चोरी और तोड़फोड़, लाखों रुपये के उपकरण गायब, सेवाएं ठप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें