Rewa News: रीवा जेल से रिहा हुए यूट्यूबर ‘पोक्कभान’, बाहर आते ही बनाया वीडियो, दोबारा जेल जाने की जताई आशंका

Rewa News: रीवा जेल से रिहा हुए यूट्यूबर 'पोक्कभान', बाहर आते ही बनाया वीडियो, दोबारा जेल जाने की जताई आशंका

Rewa News: रीवा जेल से रिहा हुए यूट्यूबर ‘पोक्कभान’, बाहर आते ही बनाया वीडियो, दोबारा जेल जाने की जताई आशंका

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित जेल से रिहा होते ही चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल उर्फ ‘पोक्कभान’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जेल से बाहर आते ही उन्होंने दौड़ लगाते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि ‘जेल का फाटक छूट गया, मनीष पटेल छूट गया’, इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कराने की बात कहते हुए दोबारा जेल जाने की आशंका जताई है.

Manish Patel Rewa: मनीष पटेल रीवा 'पोक्कभान' ने किया सरेंडर, 4M फॉलोअर्स  वाले यूट्यूबर का पूरा केस क्‍या? | manish patel rewa famous youtuber  pokkbhan surrendered in MP

बघेली कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं ‘पोक्कभान‘

रीवा जिले के खुटहा गांव के निवासी मनीष पटेल सोशल मीडिया पर ‘पोक्कभान’ के नाम से काफी लोकप्रिय हैं और बघेली भाषा में कॉमेडी वीडियो बनाते हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, हालांकि आपत्तिजनक बयानबाजी के चलते वे कानूनी शिकंजे में फंस गए थे और उन्हें कई महीने जेल में बिताने पड़े.

आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दर्ज हुआ था मामला

मामला जनवरी 2026 का है, जब मनीष ने एक समुदाय विशेष को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो पोस्ट किया था, इस वीडियो के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था, भारी विरोध के बाद रीवा के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद आरोपी यूट्यूबर फरार हो गया था.

हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद किया था सरेंडर

गिरफ्तारी से बचने के लिए मनीष पटेल ने निचली अदालत से लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिलने पर उन्होंने मई के अंत में आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, सुनवाई के दौरान उनकी जमानत अर्जियां चार बार खारिज हो चुकी थीं.

चार महीने बाद जेल से बाहर आए मनीष पटेल

करीब चार महीने तक जेल में रहने के बाद आखिरकार उन्हें रिहाई मिली है, हालांकि जेल से बाहर आते ही उनका दौड़ लगाने और पोस्ट डिलीट करने की अपील करने वाला वीडियो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा TRS कॉलेज में छात्रों को भाजपा कार्यक्रम में ले जाने के आरोप पर एनएसयूआई का भारी विरोध प्रदर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें